मुरैना महापौर शारदा सोलंकी के सामने इधर कुआं उधर खाई

Feb 16, 2024 - 22:26
Feb 16, 2024 - 22:26
 0  594

मुरैना (आरएनआई) मुरैना की महापौर पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी की बहू मुरैना महापौर तो बन गई परंतु प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही शारदा सोलंकी की फर्जी मार्कशीट का मामला  सामने आया तो विवेचना में सिद्ध हो गया के उत्तर प्रदेश से शारदा सोलंकी की दसवीं पास की मार्कशीट फर्जी है।

अगर यह हकीकत है तो उसके ऊपर अभी तक किसी भी जांच एजेंसी ने धोखाधड़ी कूट रचित दस्तावेजों का मुकदमा दर्ज नहीं किया।

शायद इसी मुद्दे को लेकर महापौर शारदा सोलंकी इधर कुआं उधर खाई का चुनाव करने के लिए अब मन बना चुकी है कि कांग्रेस में रहकर धोखाधड़ी एवं कुटरचित मामले का प्रकरण सामना करें या प्रकरण को शांत करने के लिए भाजपा में प्रवेश करें।

इस मामले को रफादफा करने के लिए कांग्रेस के नेता जो हाल ही में राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए हैं सरकार से तालमेल करने का प्रयास कर रहे हैं।

 परंतु उम्मीद नहीं कि उनको सफलता मिले आखिर शारदा सोलंकी को अपने बचाव के लिए कोई रास्ता अपनाना ही पड़ेगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0