दीनानगर में सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार घुसपैठिए के पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी और पहचान पत्र बरामद हुआ है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद संदिग्ध को दोरांगला पुलिस को सौंप दिया है। दोरांगला पुलिस ने मुहम्मद अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Saturday, February 17, 2024 - 09:09
0
दीनानगर में सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया गिरफ्तार

पंजाब (आरएनआई) गुरदासपुर के दीनानगर इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीओपी ठाकुरपुर से पाकिस्तान की ओर से सीमा पार कर भारत में प्रवेश करते समय एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने गिरफ्तार किया है। 

घुसपैठिए की पहचान मुहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मुहम्मद असलम निवासी डढ़वाल डाकघर, कोट नैना, शकरगढ़, जिला नरोवाल, पाकिस्तान के रूप में हुई है। आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत की सीमा में प्रवेश कर रहा था। दोपहर को उसे पाक बीओपी ठाकुरपुर पर भारत में प्रवेश करते ही ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार घुसपैठिए के पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी और पहचान पत्र बरामद हुआ है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद संदिग्ध को दोरांगला पुलिस को सौंप दिया है। दोरांगला पुलिस ने मुहम्मद अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User