छतरपुर पुलिस ने बड़े जुआ फड़ पर मारा छापा, 24 जुआरी गिरफ्तार, 50 लाख की संपत्ति बरामद

Thursday, October 23, 2025 - 21:17
Updated: 12 months ago
0
छतरपुर पुलिस ने बड़े जुआ फड़ पर मारा छापा, 24 जुआरी गिरफ्तार, 50 लाख की संपत्ति बरामद

छतरपुर (आरएनआई) छतरपुर.थाना सिविल लाइन पुलिस ने देरी रोड में संचालित बड़े जुआ के फड़ में मारा छापा, जुआ खेल रहे 24 जुआरी किए गिरफ्तार, ₹14,10,000 नगद राशि, 3 कार, 26 मोबाइल कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति बरामद

छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इस हेतु पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा पुलिस टीम गठित की गई है।

थाना सिविल लाइन पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान देरी रोड में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम देरी रोड पर महर्षि स्कूल के पीछे देवीदीन कुशवाहा के निर्मणाधीन मैरिज गार्डन पर पहुंची। जुआ के फड़ में हार जीत का दाव लगा रहे 24 जुआरी को पकड़ा गया। जुंआरी एवं जुआ के फड़ से 14,10,000 रुपये नगद राशि, 26 मोबाइल फोन, 3 कार एवं ताश की गड्डी, कुल संपत्ति कीमत करीब 50 लाख रुपए बरामद की गई।
जुआ खेल रहे 24 जुआरी की सूची-
1. इन्द्रजीत सिंह पिता सुमरत सिंह बुन्देला नि गठेवरा 
2. महेश पिता मुरारीलाल रैकवार नि सौरा रोड छतरपुर 
3. संतोष पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल नि गांव की देवी छतरपुर, 
4. सुनील कुमार चौबे पिता जगदीश प्रसाद चौबे नि बस स्टैण्ड छतरपुर, 
5. रामभरत पटेल पिता मंगलदीन पटेल नि देरी रोड छतरपुर 
6. सुशील अवस्थी पिता रामरतन अवस्थी नि चौबे कालोनी छतरपुर 
7. राहुल शुक्ला पिता जागेश्वर नि विष्णुबिहार कालोनी सनसिटी छतरपुर 
8. देवीदीन पिता कमोदा कुशवाहा नि ललौनी 
9. ओमप्रकाश दुबे पिता राधिका प्रसाद दुबे नि परिहार मार्केट गली नं0 1 छतरपुर 
10. शैलेन्द्र उर्फ सलिल गुप्ता पिता बाबूलाल नि बजरिया छतरपुर 
11. सुशील पिता बद्रीप्रसाद पांडेय नि खैरी थाना बमीठा 
12. शशिकांत शुक्ला उर्फ छोटू शुक्ला पिता रामेश्वर शुक्ला नि पठापुर तिगड्डा छतरपुर 
13. सीताराम उर्फ उपकार असाटी पिता शांतकुमार नि हटवारा छतरपुर 
14. वीरेन्द्र पिता मुन्नालाल पांडेय नि खैरी 
15. सूर्यप्रताप सिंह पिता बहादुर सिंह नि आजाद चौक छतरपुर 
16. अंशुल मिश्रा पिता रामकृपाल मिश्रा नि चन्द्रपुरा 
17. मंगल सिंह पिता शत्रुघन सिंह चौहान नि पठापुर रोड छतरपुर 
18. हर्ष यादव पिता मुलायम सिंह यादव नि रेडियो कालोनी छतरपुर  
19. कैलाश मिश्रा पिता राजाराम मिश्रा नि चन्द्रपुरा 
20. सतीष कुमार खरे पिता सोहन लाल नि देरी रोड छतरपुर 
21. अजय कुमार अग्रवाल उर्फ मम्मू चौधरी पिता अशोक कुमार अग्रवाल नि विश्वनाथ कालोनी हाल हटवारा छतरपुर 
22. अरुण गुप्ता पिता देवराज गुप्ता नि० बिजावर नाका छतरपुर 
23. लखन पचौरी पिता रामसनेही नि0 महेबा थाना गोयरा 
24. ऋषि सिंह पिता पंचम सिंह नि नारायनपुरा सिद्धेश्वर मंदिर के पास छतरपुर
 के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई, क्षेत्र का माहौल खराब करने पर अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत भी कार्रवाई की गई, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User