नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नीति आयोग की शासी परिषद की 9वीं बैठक में हुए शामिल

Saturday, July 27, 2024 - 22:27
Updated: 2 years ago
0
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नीति आयोग की शासी परिषद की 9वीं बैठक में हुए शामिल

नई दिल्ली (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 27 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 9वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। म.प्र. की मुख्य सचिव वीरा राणा सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल, पदेन एवं आमंत्रित सदस्य केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे।

बैठक की थीम ‘विकसित भारत@2047’

शासी परिषद की इस वर्ष की बैठक की थीम ‘विकसित भारत@2047’ थी, जिसमें वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्यों की भूमिका और योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई। भारत को वर्ष 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच ‘टीम इंडिया’ के रूप में सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जाने की रूपरेखा तैयार करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User