मुख्य विकास अधिकारी व प्रशांत शर्मा को ब्रज गौरव सम्मान

मुख्य विकास अधिकारी व प्रशांत शर्मा को ब्रज गौरव सम्मान श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा और धर्म सम्मेलन आयोजन समिति का अभियान सराहनीय प्रतिभाओं को परोक्ष रूप से सम्मानित कर एक नई ऊर्जा का किया जा रहा कार्य। 

Thursday, October 12, 2023 - 16:31
Updated: 3 years ago
0
मुख्य विकास अधिकारी व प्रशांत शर्मा को ब्रज गौरव सम्मान

हाथरस, (आरएनआई) जो सनातन और समाज के लिए तनिक भी संवेदनशील है वह ब्रज गौरव के सम्मान का पात्र है। समाजोत्थान के लिए ऐसी पहलें जारी रखना आवश्यक हैं। डाॅ. गणेशचंद्र वशिष्ठ जी की यह पहल भी स्वत: ही सम्मान की पात्र है। यह उद्गार मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने अपना 'ब्रज गौरव' सम्मान ग्रहण करते हुए भावपूर्ण वाणी में व्यक्त किये। साथ ही उनके पास सम्मान लेकर पहुंचे डॉ. गणेशचंद्र वशिष्ठ व उनकी टीम का श्री मिश्र ने भावनात्मक रूप से श्रेष्ठ सम्मान किया और टीम द्वारा सर्वसमाज में जागरूकता के कार्य की जमकर सराहना की।दूसरी ओर, समाज के सभ्रांत और युवा ब्राह्मण नेता प्रशांत शर्मा जी को भी धर्म सम्मेलन संयोजक व श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा उपाध्यक्ष डॉ. गणेशचंद्र वशिष्ठ व उनकी टीम ने 'ब्रज गौरव' सम्मान से सम्मानित करते हुए उनकी आलौकिक ऊर्जा का मार्मिक उत्साहवर्धन किया।

अपने सम्मान से अभीभूत हो श्री शर्मा ने श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा की टीम द्वार इस सम्मान को अंगीकार करते हुए यह वायदा किया कि वह इस सम्मान की कभी लाज नहीं गिरने देंगे। देश, समाज के अलावा सनातन के लिए जो उन पर बन पड़ेगा, आजीवन करते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. गणेशचंद्र वशिष्ठ के साथ पं. मनोज द्विवेदी, योगा पंडित, चंद्रशेखर शर्मा, विशाल सारस्वत, शंभूनाथ पुरोहित और देव कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User