बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Thursday, October 12, 2023 - 16:26
Updated: 3 years ago
0
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हाथरस, (आरएनआई) जनपद हाथरस में जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन व जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी  बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह 11 से 16 अक्टूबर 2023 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती मोनिका एवं वन स्टॉप सेंटर मैनेजर श्रीमती मनीषा तथा विद्यालय की वार्डन श्रीमती सुनीता द्वारा अक्टूबर माह में जन्मी विद्यालय की पांच बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी दो बालिकाओं कु0 संतोष एवं कु0 ईशु को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनांतर्गत एक छात्रा का चिन्हांकन करते हुए आवेदन कराने हेतु कार्यवाही पूर्ण की। 

महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती मोनिका द्वारा महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 आदि के बारें में विस्तार से जानकारी प्रदान करने के साथ ही बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हम सबको बालिकाओं और महिलाओं के प्रति हो रहे सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है। महिलाओं को स्वयं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया। वन स्टॉप सेंटर मैनेजर श्रीमती मनीषा ने 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के विषय में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय की वार्डन श्रीमती सुनीता ने बालिकाओं को पढ़ाई पीआर ध्यान देते हुए स्वयं को सही दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं श्रीमती नीरू, श्रीमती मनीषा, श्रीमती रूबी, श्रीमती रीता तथा महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक ज्योति एवं मोहित  उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User