मुंबई के धारावी में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, बांद्रा-माहिम के बीच बंद की गईं लोकल ट्रेन सेवाएं
मुंबई (आरएनआई) महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार दोपहर धारावी क्षेत्र में एक बड़ा अग्निकांड हो गया। हार्बर लाइन की रेलवे पटरियों के पास स्थित झोपड़ियों में दोपहर करीब 12:15 से 12:30 बजे के बीच आग भड़क उठी, जिसके बाद बांद्रा और माहिम के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम चार गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रेलवे विभाग ने बताया कि आग रेलवे पटरियों के बेहद करीब थी, इसलिए सुरक्षा के तौर पर ओवरहेड उपकरणों की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि माहिम और बांद्रा के बीच पूर्वी दिशा में अप हार्बर लाइन से सटी झुग्गियों में आग लगने के कारण एहतियातन ट्रेन सेवाएं रोकी गईं।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का आकलन और कारणों की जांच की जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में आने के बाद हार्बर लाइन की ट्रेन सेवाओं को धीरे-धीरे सामान्य कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी यात्री या ट्रेन को खतरा नहीं है, क्योंकि सेवाओं को सुरक्षित रूप से संचालित किया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



