मुंगावली से बाबा महाकाल के दर्शन को भव्य पदयात्रा रवाना, प्रथम श्रावण सोमवार को 25 भक्तों का जत्था उज्जैन के लिए हुआ प्रस्थान
मुंगावली (आरएनआई) नगर में भोलेनाथ के भक्तों द्वारा बाबा महाकाल के दर्शन करने के नगर से एक जत्था पैदल निकला है जिसमें जगतगुरू केशवाचार्य जी महाराज श्री श्री 1008श्री राम गोपालाचार्य जी महाराज।
के संरक्षण में सकादिक विधिलोकाचार्य श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के आशीर्वाद से महंत मणिराम दास जी महाराज के संयोजन में परम श्रद्धेय अवधेश जी महाराज द्वारा मुंगावली नगर से भव्य पदयात्रा महाकाल नगरी उज्जैन के लिए प्रस्थान सुबह निकल चुकी है जिसमें बाबा महाकाल के जत्थे में लगभग 25 सदस्य निकले हैं जो की 14 जुलाई 2025 श्रवण के प्रथम सोमवार को गायत्री मंदिर चौराहे से प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ हुई जिसमें नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए केंद्रीय विद्यालय छितरी तारई बरखेडा पिपरई होते हुए रात्रि का विश्राम श्री राधा कृष्ण मंदिर में रतवास् चक्क पर रहेगा एवं अगले दिन सुबह 15 जुलाई को यात्रा प्रारंभ होकर शाम को अशोकनगर पहुंचेगी 16 तारीख को अशोकनगर से भव्य शुभारंभ होगा तुमेन् कचनार के रास्ते होते हुए आनंदपुर लटेरी मकसूदनगढ़,ब्यावरा,सुठालिया,मैक्सी होकर उज्जैन पहुंचगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



