नगर निगम से गंगाजल आपूर्ति की मांग तेज़: पार्षदों ने नगर आयुक्त से मिलकर उठाई आवाज़
मथुरा वृन्दावन में कई वार्ड अब भी गंगाजल से वंचित, जनता परेशान।
मथुरा (आरएनआई) मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के कई वार्डों में गंगाजल आपूर्ति अब तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है, जिससे स्थानीय जनता में नाराजगी बढ़ रही है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर नगर निगम के पार्षदगण सोमवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश से मिले और पेयजल संकट की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया।
पार्षदों ने स्पष्ट रूप से कहा कि विगत 4-5 वर्षों से गंगाजल परियोजना पर कार्य हो रहा है, परंतु अब तक कई वार्डों में पाइप लाइन तक नहीं बिछाई गई है। वहीं, जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां भी गंगाजल आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाई है।
पूर्व में कृष्ण विहार योजना के अंतर्गत बनी गंगाजल टंकी से वार्ड 47, 54, 37, 44, 60 को आपूर्ति की जाती थी, लेकिन मात्र तीन वर्षों में ही टंकी के धराशायी हो जाने से वहां भी संकट उत्पन्न हो गया है।
पार्षदों की प्रमुख मांगें:
जिन वार्डों में अब तक पाइपलाइन नहीं बिछी, वहां शीघ्र कार्य शुरू कराया जाए।
जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां जल्द से जल्द गंगाजल आपूर्ति चालू की जाए।
नई टंकी के निर्माण अथवा वैकल्पिक समाधान की प्रक्रिया तेज़ की जाए।
इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पार्षद:
तिलक वीर चौधरी, हनुमान पहलवान राजीव कुमार सिंह, कुलदीप पाठक, मुन्ना मलिक, अंकुर गुर्जर, गुलशन, देवेंद्र कुमार, राकेश भाटिया, यतेन्द्र माहौर, रविकांत, शोएब कुरैशी, हेमंत गोयल खंदोली, निरंजन कुंतल, हेमंत कुमार, धर्मेश नौहवार, राजेंद्र कुमार, रामू सहित 100 से अधिक नागरिक इस जनहित याचना में सम्मिलित हुए।
पार्षदों का कहना है कि जब तक हर वार्ड तक गंगाजल नहीं पहुंचेगा, उनकी यह मुहिम जारी रहेगी। स्थानीय जनता भी नगर निगम से शीघ्र समाधान की उम्मीद लगाए बैठी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



