मुंगावली जैन समाज में उल्लास के साथ दसलक्षण पर्व, त्याग धर्म दिवस पर हुआ विशेष आयोजन
मुंगावली (आरएनआई) इस समय जैन समाज के लोगों द्वारा दसलक्षण पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सुबह से भक्तों द्वारा बड़े ही भक्ति भाव के साथ अभिषेक,शांतिधारा ओर पूजन आदि की क्रियाएं सम्पन्न की जा रही है गुरुवार को दसलक्षण पर्व के आठवें दिवस उत्तम त्याग धर्म मनाया गया जो हमे अपने जीवन में त्याग की महिमा बताता है हमे अपने जीवन मे परिग्रह सहित अन्य चीजों का त्याग कर इस धर्म को अपनाना चाहिए जैन धर्म में इसका अपना ही महत्व है।
इस दिन जैन श्रद्धालुओं द्वारा कुछ न कुछ जरूर त्याग किया जाता है,वही नगर के आदिनाथ दिगम्बर जैन बाजार जी मंदिर में छोटे छोटे बच्चों द्वारा प्रतिदिन स्वाध्याय किया गया जा था है जिसमें तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया जा रहा है। त्याग धर्म के दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा नगर में बन रहे भव्य मंदिर के निर्माण के लिए राशि दान की गई, स्टेशन रोड पर एक बड़ा ही भव्य मंदिर मुंगावली की जैन समाज बना रही है।वही श्री चंद्र जिनालय पर गुरुवार को शांतिधारा करने का सौभाग्य प्रदीप कुमार जैन,विवेक मोदी,सुनील कुमार सुमत कुमार जैन राजपुर वाले,वा राजीव कुमार चुनाट्या परिवार को मिला,वही रात्रि में 48 दीपों से प्रभु की महा आराधना की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



