मीटिंग में हंसना पड़ा भारी: एसपी ने ASI को किया सस्पेंड
बालाघाट पुलिस महकमे में अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए एसपी आदित्य मिश्रा ने एक कड़ा और मिसाल कायम करने वाला कदम उठाया है। लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर 'जीरो टॉलरेंस' दिखाते हुए उन्होंने एक एएसआई को बीच मीटिंग में ही सस्पेंड कर दिया। यह पूरी कार्रवाई उस वक्त हुई जब एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक की गंभीरता उस समय भंग हो गई जब कोतवाली थाने के एएसआई रामकिशोर रहांगडाले स्क्रीन पर बार-बार हंसते हुए दिखाई दिए। जब जिले के आला अधिकारी पेंडिंग शिकायतों पर जवाब-तलब कर रहे थे, तब एएसआई की यह हंसी अनुशासनहीनता की हद पार कर रही थी। एसपी ने जब सीधे सवाल किया कि क्यों हंस रहे हो? तो एएसआई के पास कोई ठोस जवाब नहीं था। यहां तक कि थाना प्रभारी ने भी माना कि समीक्षा बैठक में ऐसा व्यवहार पुलिस की गरिमा के बिल्कुल खिलाफ है।
नतीजतन, एसपी ने बिना देर किए एएसआई रामकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अब निलंबन की अवधि में उन्हें मुख्यालय में ही हाजिरी लगानी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)