मिशन शक्ति के तहत सिमौर में स्वास्थ्य, पोषण और आयुष्मान शिविर आयोजित; पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और सात लोगों के बने कार्ड

Oct 17, 2025 - 20:06
Oct 17, 2025 - 20:08
 0  162
मिशन शक्ति के तहत सिमौर में स्वास्थ्य, पोषण और आयुष्मान शिविर आयोजित; पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और सात लोगों के बने कार्ड

फतेहपुर (आरएनआई) ब्लॉक बहुआ की ग्राम पंचायत सिमौर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम चैपाल, स्वास्थ्य, पोषण शिविर, पंचायतीराज, बाल विकास पुष्टाहार विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ग्राम चैपाल, स्वास्थ्य व पोषण शिविर और आयुष्मान शिविर का सफल आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेश गौतम के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों एवं पोषण और आयुष्मान शिविर व ग्राम प्रधान वाहिद के नेतृत्व में चैपाल का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

शिविर में 82 लोगों की मधुमेह और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। सात व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड एवं सात एएनसी की जांच कर विशेष ध्यान  गर्भवती महिलाओं पर दिया गया। इसके साथ ही पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व प्रधान द्वारा पोषण पोटली दे कर किया गया और साथ ही लोगों को पोषण परामर्श दिया गया। ग्राम चैपाल में ग्राम प्रधान वाहिद ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और कुछ समस्याओं को बहुत ही जल्द निराकरण की बात कही। मिशन शक्ति के तहत ग्रामीणों को शसक्त भी किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0