मामूली से विवाद में दोस्त को मौत के घाट उतारने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

Monday, July 1, 2024 - 22:07
Updated: 2 years ago
0
मामूली से विवाद में दोस्त को मौत के घाट उतारने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर (आरएनआई) इंदौर की पुलिस द्वारकापुरी ने 12 घण्टे के भीतर ही हत्या करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और घटना के करण का भी खुलासा किया घटना ओर आरोपियो की जानकारी देते हुए डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने हत्याकांड का खुलासा किया, दरअसल इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवक को मौत के घाट उतारने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बता दें मृतक ने आरोपियों से शराब पीने के लिए मांगे थे रुपये नहीं देने पर विवाद हुआ और विवाद के बाद चारों आरोपियों ने मिलकर चाकू से हमला कर मृतक को मौत के घाट उतारा और वहां से फरार हो गए।

यह था मामला 

घटना इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की है द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में देर रात सुनील चौहान पर चार लोगों ने हमला किया और मौत के घाट उतार कर फरार हो गए थे घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे ही मामले में जांच पड़ताल शुरू की इसी दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी लगी कि आदेश हर्ष बबलू और श्याम ने इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों की लोकेशन ओंकारेश्वर आई और वहां से भी भागने की योजना बना रहे हैं इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने मामूली विवाद में की हत्या 

वहीं पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि देर रात जब वह अपने घर की ओर जा रहे थे तो ऋषि पैलेस कॉलोनी के वहां पर सुनील चौहान अत्यधिक शराब के नशे में मिला और उसने हमसे रुपये मांगे जब हमने देने से मना किया तो सुनील ने विवाद शुरू कर दिया और अत्यधिक नशे में होने के कारण वह हमसे मारपीट करने लगा, इस दौरान सभी को गुस्सा आया और इन्हीं सब बातों से परेशान होकर हम लोगों ने उसे पर चाकुओं से हमला किया और गंभीर घायल अवस्था में उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गए फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पकड़े गए चारो का ये पहला अपराध है वही डीसीपी ऋषिकेश मीणा का कहना है कि पूरे ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है प्रारंभिक पूछताछ में रुपये नहीं देने को लेकर ही विवाद हुआ और उसके बाद ही आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User