माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो (मोनो) का उपयोग कर टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी 12वी का पेपर देने का झांसा देकर रूपये ऐंठन बाले दो आरोपियो को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने किया गिरफ्तार

Saturday, January 20, 2024 - 16:06
Updated: 3 years ago
0

भोपाल (आरएनआई) माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो (मोनो) का उपयोग कर टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी 12वी का पेपर देने का झांसा देकर रूपये ऐंठन बाले दो आरोपियो को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने किया गिरफ्तार। 

•    माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम से टेलीग्राम पर बनाते है ग्रुप

•    बच्चो को 10वी 12वी का पेपर देने का झांसा देकर डलवाते है रूपये 

•पैसे लेने के बाद बच्चो को करते है गुमराह, देते है सेम्पल पेपर 
 
•    टेलीग्राम पर बच्चो को झांसे मे लेने के लिए करते है माध्यमिक शिक्षा मंडल के लोगो (मोनो) और नाम का प्रयोग

•    माध्यमिक शिक्षा मंडल ,MP BOARD OFFICIAL,MP BOARD PAPER LEAKS आदि नाम से है टेलीग्राम पर ग्रुप

भोपाल:- सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा  माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी,12वी का पेपर देने के नाम पर झांसे मे लेकर पैसे डलवाने बाले दो आरोपियो को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने किया गिरफ्तार। 

घटनाक्रम :- अपराध क्र.13/24 धारा – 419,420 भादवि एवं 66सी आईटीएक्ट की विवेचना थाना क्राइम ब्रांच जिला भोपाल द्वारा की जा रही थी, जिसमे माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी,12वी का पेपर देने के नाम पर झांसे मे लेकर पैसे डलवाते है जिसको गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई । 

तरीका वारदात:- आरोपीयो व्दारा टेलीग्राम एप पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का एवं लोगो (मोनो) का प्रयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर उसमे 10वी,12वी के बच्चो को वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे अलग अलग ग्रुप मे 499/-रू,699/-रू आदि रूपये देने पर प्रायवेट ग्रुप मे प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर पैसे लिए जा रहे है ये पैसे पेटीएम,फेम पे आदि क्यू आर कोड मे लिए जा रहे है 

पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस व के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से टेलीग्राम एप पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का एवं लोगो (मोनो) का प्रयोग कर टेलीग्राम ग्रुप धोखाधडी करने वाले आरोपी को उज्जैन एवं भोपाल से गिरफ्तार किया गया जिससे अपराध में प्रयुक्त 02 मोबाईव फोन , 02 सिमकार्ड को जप्त किया गया ।  

-: नाम आरोपीगण:-

क्रं.    नाम आरोपी    शिक्षा    अपराध में भूमिका

  1    विधि विरूद्ध बालक     11वी    टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को पेपर देना का झांसा देकर पैसे अपने फेम पे वॉलेट मे डलवाना।
2    धीरज खत्री पिता राजेश खत्री उम्र 18 नि 45 केशव नगर थाना नीलगंगा उज्जैन    ग्रेजुएशन    टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को पेपर देना का झांसा देकर पैसे अपने पेटीएम वॉलेट मे डलवाना।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User