महिला महाविद्यालय में दीपक साज-सज्जा प्रतियोगिता, छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत दिखाई रचनात्मकता

Friday, October 17, 2025 - 19:57
Updated: 12 months ago
0
महिला महाविद्यालय में दीपक साज-सज्जा प्रतियोगिता, छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत दिखाई रचनात्मकता

फतेहपुर (आरएनआई) डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को दीपक निर्माण एवं दीपक साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ।
 
प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में मिशन शक्ति के महत्व और भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने मिट्टी, आटा और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करके मौलिक और रचनात्मक रूप से दीपक बनाए। छात्राओं ने दीपकों को रंग, मोती, सितारे और अन्य सजावटी सामग्री का प्रयोग करके अत्यंत कलात्मक तरीके से सजाया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और अद्भुत कला-कौशल का प्रदर्शन किया। उनके द्वारा बनाए गए और सजाए गए दीपक भारतीय लोक कला, पारंपरिक डिजाइन और आधुनिक कला का सुंदर मिश्रण थे। निर्णायक मंडल, प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी, डॉ. चारू मिश्रा, रमेश सिंह के निर्णय के अनुसार प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रोशनी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रितु मौर्य रहीं जबकि सौम्या मौर्य बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के  सफल आयोजन में मिशन शक्ति प्रभारी प्रो0 शकुंतला, मिशन शक्ति ने सक्रिय योगदान दिया। प्रतियोगिता में प्रोफेसर लक्ष्मीना भारती, शरद चंद्र राय, डॉ0 जिया तसनीम, बृजेश पाल, डॉ0 अनुष्का छौंकर, आनंदनाथ एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User