मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला व नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण का समापन

Friday, October 17, 2025 - 19:56
Updated: 12 months ago
0
मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला व नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण का समापन

फतेहपुर (आरएनआई) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला प्राचार्या एवं उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न ब्लॉक के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं संस्थान के प्रशिक्षु उपस्थित रहे। 

कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में विभिन्न मुद्दों जैसे मनोदर्पण पोर्टल एवं टैली माइनस कार्यक्रम एवं सहयोग कार्यक्रम आदि सहायता संसाधन संबंधी प्रचार प्रसार के लिए सभी को जागरूक किया गया। साथ ही भारत में मानसिक स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति डाटा के साथ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान प्रवक्ता डाली सिंह ने किया। प्रवक्ता विनय कुमार मिश्र, अतुल कुमार, अंतिमा, मानवेंद्र सिंह, वीणा सिंह एवं रमेश कुमार सोनकर उपस्थित रहे। वहीं 13 अक्टूबर से आयोजित पांच दिवसीय नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण का समापन प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित करके किया गया। प्रतिभागियों ने प्राप्त प्रशिक्षण की सराहना की और प्रशिक्षण को विद्यालयों में शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में प्रयोग किए जाने का संकल्प लिया। प्राचार्य आरती गुप्ता ने सभी को अपना सर्वाेत्तम प्रयास करने का निर्देश दिया। सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र द्वारा सभी को बेहतर शिक्षण करने हेतु उत्प्रेरित किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User