महिला प्रीमियर लीग का कार्यक्रम हुआ जारी, 14 फरवरी से होगी शुरुआत, 15 मार्च को फाइनल

पहला मुकाबला गुजरात जाइंट्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। बड़ौदा और लखनऊ दोनों ही पहली बार लीग की मेजबानी करेंगे।

Thursday, January 16, 2025 - 21:30
0
महिला प्रीमियर लीग का कार्यक्रम हुआ जारी, 14 फरवरी से होगी शुरुआत, 15 मार्च को फाइनल

नई दिल्ली (आरएनआई) महिला प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे संस्करण की शुरुआत 14 फरवरी से होगी। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने  डब्ल्यूपीएल के कार्यक्रम का एलान कर दिया। पहली बार इस लीग का आयोजन चार शहरों बड़ौदा, बेंगलुरू, मुंबई और लखनऊ में होगा।

डब्ल्यूपीएल 2025 की शुरुआत बड़ौदा के नवनिर्मित बीसीए स्टेडियम में होगी। पहला मुकाबला गुजरात जाइंट्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। बड़ौदा और लखनऊ दोनों ही पहली बार लीग की मेजबानी करेंगे जबकि मुंबई ने आयोजन स्थल की लिस्ट में वापसी की है। डब्ल्यूपीएल 2024 का आयोजन बेंगलुरू और नई दिल्ली में किया गया था।

इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मार्च को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, मौजूदा चैंपियन आरसीबी का पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जहां उनका सामना पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।

पहली बार लीग की मेजबानी कर रहा लखनऊ तीन मार्च से घरेलू टीम यूपी वारियर्स के चार मैचों का आयोजन करेगा। विज्ञप्ति में कहा गया, टूर्नामेंट का अंतिम चरण मुंबई में होगा जिसमें प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) अंतिम दो लीग मैच और दो प्ले ऑफ मुकबालों- एलिमिनेटर (13 मार्च) और फाइनल की मेजबानी करेगा।

तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। पिछले सत्र के प्रारूप को जारी रखते हुए प्रत्येक दिन एक ही मैच होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User