बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सली मारे जाने की खबर; गोलीबारी जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे जाने की खबर है। अधिकारी ने कहा कि रुक-रुककर गोलीबारी अभी भी जारी है, आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Thursday, January 16, 2025 - 21:00
0
बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सली मारे जाने की खबर; गोलीबारी जारी

बीजापुर (आरएनआई) बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है और यह संख्या और भी बढ़ सकती है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि रुक-रुककर गोलीबारी अभी भी जारी है, आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

बताया जाता है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल थे। इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। पुलिस ने सूचना के  आधार पर ये एनकाउंटर किया है। घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाये। सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फोर्स के वापस लौटने के बाद की पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा कि कुल कितने नक्सली मारे गये हैं। जवान नक्सलियों के शवों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद इन शवों की शिनाख्ती की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस नक्सल ऑपरेशन में करीब एक हजार जवान शामिल हैं। ज्वाइंट ऑपरेशन में सुकमा, दंतेवाड़ा डीआरजी के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। इससे हड़बड़ाये नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवान मोर्चा संभाल कर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस ऑपरेशन में नक्सलियों के भारी नुकसान की बात कही जा रही है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज इस नक्सल ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के कर्मी, सीआरपीएफ की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की पांच बटालियन और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की 229वीं बटालियन ऑपरेशन में शामिल हैं। 12 जनवरी को बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गये थे।

पुलिस ने कहा था कि दो साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर अपने सबसे बड़े हमले में नक्सलियों ने इस महीने की शुरुआत में बीजापुर जिले में 60 से 70 किलोग्राम वजन वाले एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण का उपयोग करके एक वाहन को उड़ा दिया, जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी और उनके नागरिक चालक की मौत हो गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User