महिला के साथ लूट की घटना, पुलिस ने काटी अदम चैक

मामला गुना विजयपुर थाना क्षेत्र का, शादी से लौट रही थी महिला

Monday, January 20, 2025 - 20:19
Updated: 2 years ago
0
महिला के साथ लूट की घटना, पुलिस ने काटी अदम चैक

गुना (आरएनआई) विजयपुर थाना क्षेत्र के भरसूला गांव में महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। लेकिन हद की बात ये है कि पुलिस ने इस घटना में केवल अदमचैक काटकर मामला चलता किया। घटना 16 जनवरी की है। चार दिन बाद भी महिला की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। पीड़ित महिला ने  पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
बताया जाता है कि 16 जनवरी को कुसुम राजपूत अपने भतीजे देवेंद्र राजपूत के साथ रात करीब 11.30 बजे एक निजी मैरिज गार्डन से अपने घर भरसूला जा रहे थे। तभी रास्ते में सांवरिया होटल के सामने सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल से आए रविंद्र उर्फ राजा राजपूत और उसके दो साथी शक्ति एवं कल्लू ने महिला की गले से सोने की चैन खींच ली। जैसे ही महिला विरोध करने चिल्लाई तो आरोपियों ने महिला को घूसा मारे और भाग निकले। पीड़ितों की ओर से पुलिस थाना विजयपुर में षिकायत की गईं, लेकिन उनके द्वारा कार्यवाही करने के बजाय भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 और 352 के तहत अदमचैक काटकर मामले को चलता किया। इससे पीड़िता सदमें में है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने हमारी सुनवाई नहीं की है। आरोपियों से मिल गई है। इस संबंध में कार्यवाही कराने के लिए पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User