महिला अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मंदसौर (आरएनआई) उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदसौर जिले की एक महिला अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आवेदक प्रभुलाल धनगर निवासी मंदसौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हिमांगिनी शर्मा, प्रशासक एवं सहायक प्रबंधक, जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार कालाखेत, उनसे संस्था के संचालन से संबंधित स्टेशनरी क्रय करने की नोटशीट और चेक पर हस्ताक्षर करने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत मांग रही थीं।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया। मंगलवार को पहली किश्त के रूप में जब हिमांगिनी शर्मा ने 15,000 रुपये रिश्वत राशि ली, तो टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्यवाही लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद यादव के निर्देशन में की गई। फिलहाल आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0



