महाराष्ट्र: गणेश चतुर्थी पर राजनीतिक गलियारों में हलचल, उद्धव और राज ठाकरे साथ आए
मुंबई (आरएनआई) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' गए। राज हर साल शहर के दादर इलाके में स्थित अपने आवास पर भगवान गणेश की पूजा करते हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और उनकी मां रश्मि भी उद्धव के साथ थे।
उद्धव का राज के घर जाना राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच सुलह का एक और मजबूत संकेत देता है। कभी बिछड़े रहे इन चचेरे भाइयों के बीच यह कम से कम तीसरी ऐसे बातचीत या मुलाकात है, जो सार्वजनिक रूप से सामने आई है।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए त्रि-भाषा फॉर्मूले और राज्य में हिंदी थोपने संबंधी अपने विवादास्पद सरकारी आदेशों को वापस लेने के बाद दोनों ने 5 जुलाई को एक मंच साझा किया था। राज पिछले महीने उद्धव को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए बांद्रा स्थित ‘मातोश्री’ गए थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



