महाकुंभ जैसी सुरक्षा और सुविधा के साथ होगा जंबूरी: सीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा की

Oct 28, 2025 - 15:59
 0  162
महाकुंभ जैसी सुरक्षा और सुविधा के साथ होगा जंबूरी: सीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा की

लखनऊ (आरएनआई)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भारत स्काउट एंड गाइड के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन (जंबूरी) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। यह आयोजन 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और सुविधा के उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित की जाएं।

जंबूरी बने प्रदेश की क्षमता और संस्कृति का प्रतीक
सीएम योगी ने कहा कि यह आयोजन न केवल युवा शक्ति के अनुशासन, राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त रूप से प्रदर्शित करेगा, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा, आतिथ्य और प्रबंधन क्षमता का भी परिचायक बनेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि आयोजन में ‘आत्मनिर्भर स्वदेशी भारत, स्वच्छ एवं विकसित भारत, ग्रीन एवं सस्टेनेबल भारत’ की थीम हर स्तर पर परिलक्षित हो।

प्रदर्शनियों और तकनीकी हब का केंद्र बनेगा आयोजन स्थल
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सपो मैदान में राज्यवार प्रदर्शनियों, ग्लोबल विलेज, 75 वर्ष की स्काउटिंग प्रदर्शनी, एयर अग्निवीर, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP), सोलर, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्मी प्रदर्शनियों को शामिल किया जाए।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व और नवाचार कौशल विकसित करने का अवसर बनेगा। इस उद्देश्य से आईटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब स्थापित किया जा रहा है, जहां डिजिटल लर्निंग, लीडरशिप और इनोवेशन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सीएम ने कहा कि जंबूरी पूरी तरह ग्रीन और सस्टेनेबल हो तथा डिजिटल इंडिया और स्मार्ट स्काउटिंग की दिशा में नया अध्याय बने। बैठक में यह भी बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान दो दिन ड्रोन शो का भी आयोजन होगा।

30 हजार प्रतिभागियों की होगी भागीदारी
अधिकारियों के अनुसार, इस राष्ट्रीय आयोजन में 28 से 29 हजार स्काउट और गाइड सदस्य, करीब 2000 विदेशी प्रतिनिधि, और 5000 स्वयंसेवक व स्टाफ सदस्य शामिल होंगे। 300 एकड़ में फैले आयोजन स्थल पर 3500 टेंट, 2200 शौचालय, 1700 बाथरूम, 100 रसोई और 4 सेंट्रल किचन की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 100 बेड का अस्पताल, 16 डिस्पेंसरी, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट और नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.