दिल्ली एसिड अटैक केस में बड़ा खुलासा: आरोपी को फंसाने के लिए रची गई थी साजिश, लड़की के पिता गिरफ्तार
दिल्ली (आरएनआई)। राजधानी दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास 20 वर्षीय युवती पर हुए कथित एसिड हमले के मामले ने अब चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हमला वास्तविक नहीं था, बल्कि झूठी कहानी रचकर किसी को फंसाने की साजिश की गई थी।
लड़की के पिता और चाचा गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता अकील खान और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कथित एसिड अटैक की कहानी पीड़िता के बयान से मेल नहीं खाती। पूछताछ में अकील ने स्वीकार किया कि उसने खुद यह साजिश रची थी ताकि एक व्यक्ति को फंसाया जा सके।
अकील ने बताया कि उसका कुछ लोगों — ईशान और अरमान — से विवाद था और उसने उन्हें फंसाने के लिए तेजाब हमले की झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
“कहानी काफी हद तक झूठी निकली” — विशेष पुलिस आयुक्त
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए जिनसे मामला पूरी तरह पलट गया।उन्होंने कहा, “जिन लोगों पर आरोप लगाया गया था, वे मौके पर थे ही नहीं। यह पूरी तरह साजिश थी, जिसका उद्देश्य लड़की के पिता को एक अन्य मामले से बचाना था।”
पिता पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल के आरोप
जांच में यह भी सामने आया कि अकील खान के खिलाफ यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल का एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस का कहना है कि दो दिन पहले एक महिला ने अकील पर गंभीर आरोप लगाए थे, और उसी महिला के पति को फंसाने के लिए यह पूरी योजना बनाई गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जमीन के एक प्लॉट को लेकर परिवार के भीतर विवाद चल रहा था और उसी विवाद के चलते झूठा एसिड अटैक ड्रामा रचा गया।
जांच जारी
पुलिस ने अकील खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवती का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि इलाज पूरा होने के बाद उससे दोबारा पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



