मप्र: चार दिन पहले बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे की मौत, शव बरामद

मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के एक गांव में छह दिसंबर को बोरवेल में गिरकर करीब 40 फुट की गहराई में फंसे आठ साल के बच्चे की मौत हो गई है और शनिवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया।

Saturday, December 10, 2022 - 15:00
0
मप्र: चार दिन पहले बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे की मौत, शव बरामद

बैतूल, 10 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के एक गांव में छह दिसंबर को बोरवेल में गिरकर करीब 40 फुट की गहराई में फंसे आठ साल के बच्चे की मौत हो गई है और शनिवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि तन्मय नाम का यह लड़का मंगलवार शाम मंडावी गांव में बोरवेल में गिर गया था।

बचाव अभियान में जुटे होमगार्ड कमांडेंट एस आर अजमी ने कहा, ‘‘बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाव दल ने शनिवार सुबह पांच बजे बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस से बैतूल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे लड़का खेलते समय बोरवेल में गिर गया था और 35 से 40 फुट की गहराई में फंस गया था जिसके तुरंत बाद उसे निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा कि बच्चे को निकालने के लिए एक समानांतर गड्ढा खोदा गया और सुरंग बनाकर उसे वहां से बाहर निकाला गया, लेकिन करीब 84 घंटे के बचाव अभियान के बाद वह मृत मिला।

जिलाधिकारी अमनबीर सिंह बैंस ने शुक्रवार को कहा था कि बच्चे की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User