मध्‍यान्‍ह भोजन वितरण की गलत रिर्पोटिंग करने के कारण प्राथमिक शिक्षक को डीईओ द्वारा किया गया निलंबित

May 27, 2024 - 20:46
May 27, 2024 - 20:46
 0  1.3k

गुना (आरएनआई) प्राथमिक शिक्षक, शा.मा.वि. गोंदलपुर विकास खण्‍ड राघौगढ़ जिला गुना सुरेंद्र कुमार धाकड़ द्वारा अवकाश अवधि के दौरान माह मई 2024 में शाला में पीएम पोषण कार्यक्रम अंतर्गत मध्‍यान्‍ह भोजन वितरण का ASM पोर्टल पर गलत रिर्पोटिंग करने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी गुना चंद्रशेखर सिसोदिया द्वारा तत्‍काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किये गये हैं।

     जारी आदेशानुसार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के घोषित ग्रीष्‍म कालीन अवकाश दिनांक 01 मई 2024 से 15 जून 2024 तक की अवधि में शाला में मध्‍यान्‍ह भोजन का वितरण नहीं किया जाना है, किंतु प्राथमिक शिक्षक, शा.मा.वि. गोंदलपुर विकास खण्‍ड राघौगढ़ जिला गुना श्री सुरेंद्र कुमार धाकड़ द्वारा अव‍काश अवधि माह मई 2024 में शाला में मध्‍यान्‍ह भोजन वितरण का ASM पोर्टल पर SMS किया गया। पीएम पोषण कार्यक्रम अंतर्गत ASM पोर्टल के माध्‍यम से शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय गोंदलपुर विकास खण्‍ड राघौगढ़ जिला गुना में गलत रिर्पोटिंग करने से सुरेंद्र कुमार धाकड़ को म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 अंतर्गत तत्‍काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किये गये हैं। निलंबन अवधि में श्री धाकड़ का मुख्‍यालय कार्यालय विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी वि.ख. राघौगढ़ रहेगा तथा इन्‍हें जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0