मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और उद्योगपती अग्रवाल का गुरुवार को सुबह दम घुटने से निधन हो गया
इंदौर (आरएनआई) मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता एवं उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल का गुरुवार को सुबह घर में हुए हादसे में निधन हो गया। वे परिवार के साथ सो रहे थे तभी आग लगने से घर में धुआं भर गया। दम घुटने से उनका निधन हो गया। जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चियां भी प्रभावित हुई हैं। प्रवेश अग्रवाल के इंदौर सहित कई राज्यों में आटोमोबाइल का कारोबार था। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी माने जाते थे और ग्वालियर के रहने वाले थे।
गुरुवार को सुबह इंदौर से दुखद खबर आई है। उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल के विजयनगर स्थित पेंट हाउस में गुरुवार सुबह चार बजे आग लग गई। आग के वक्त में अपने घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका दम घुटने से निधन हो गया। अलग-अलग कमरों में परिवार के अन्य सदस्य भी सो रहे थे, लेकिन वे भी प्रभावित हुए हैं।
पत्नी और बेटियां भी प्रभावित
घटना की सूचना मिलते ही सुबह सुबह नगर निगम की कई दमकलें देवास नाका स्थित विजय नगर में पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक प्रवेश अग्रवाल को जैसे-तैसे बंगले से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका पेंटाहाउस महिंद्रा शोरूम के ऊपर था। इस हादसे में प्रवेश अग्रवाल की पत्नी रेखा अग्रवाल, बेटियां सौम्या (14) और मायरा (12) भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं, उन्हें भी सांस लेने में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किचन के हिस्से में लगी आग
प्रवेश अग्रवाल के गार्ड के मुताबिक आग सबसे पहले किचन के हिस्से मे लगी थी। शार् सक्रिट या पटाकों की वजह से आग लगी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



