मधुसूदनगढ़ पुलिस की सतर्कता से बैंक चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — तीन बदमाश मौके पर ही गिरफ्तार

Nov 13, 2025 - 21:07
Nov 13, 2025 - 21:10
 0  216

गुना (आरएनआई) जिले के मधुसूदनगढ़ की बैंक में चोरी की नियत से घुसे तीन बदमाशों को पुलिस ने मौका स्थल से ही पकड़कर चोरी की बारदात घटित होने से रोक लिया, इसके साथ ही आरोपियों से चोरी की एक अन्य बारदात का खुलाशा भी हुआ है।आरोपी घनश्याम लोधी थानांतर्गत कियोस्क बैंक संचालकों से लूट की हुई दोंनो बारदातों का मास्टर माइण्ड भी था।

  उल्लेखनीय है कि 10-11 नवम्बर की रात मधुसूदनगढ़ थानांतर्गत ग्राम उकावद स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में चोरी की नियत से कुछ बदमाशों के घुसने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्पर कार्यवाही करते हुए बैंक में चोरी की नियत से घुसे बदमाशों को चोरी करने से पहले ही धरदबोच लिया गया। जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम घनश्याम पुत्र फतेह सिंह लोधी उम्र 30 साल,सूरज पुत्र रमेश विश्वकर्मा उम्र 18 साल निवासीगण ग्राम उकावद एवं समन्दर पुत्र बापूलाल भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा के होना बताए। 

इस घटना पर मधुसूदनगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 205/25 धारा 305(ए), 317(2), 331(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपियों से पूछताछ पर पता चला कि आरोपी घनश्याम लोधी पूर्व में बैंक वाले में मकान में किराए पर रह चुका है, जिससे वह मकान के नक्से से भलीभांति परिचित था, कि कहां दरबाजा, कहां खिड़की, कहां जीना आदि तथा कौनसी जगह दीवार कमजोर हैं और इसी का फायदा लेकर उनके द्वारा कमजोर जगह से बैंक में घुसने का प्रयास किया।

 मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने मामले की सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा आरोपियों से हर पहलुओं पर पूछताछ की गई, जिससे ज्ञात हुआ कि उनके द्वारा करीबन 02 माह पहले भी उकावद के गंगाराम लोधी के घर में घुसकर घटना घटित की गई थी, इस घटना में मिली रकम में से घनश्याम लोधी के हिस्से में 30 हजार एवं समन्दर भील व सूरज विश्वकर्मा के हिस्से में 20-20 हजार रूपये आये थे, जिसमें आरोपी घनश्याम लोधी ने बताया कि उसकी गंगाराम लोधी से दुश्मनी थी, जिससे बदला लेने के लिए उसने गंगाराम के घर में घटना करबाई थी। आरोपियों द्वारा यह घटना 3-4 अगस्त 2025 की रात्रि में की गई थी, इस घटना पर से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मधुसूदनगढ थाने में अप.क्र. 133/25 धारा 331(6), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।              

इसके अलावा मधुसूदनगढ़ थानांतर्गत करीबन 4 माह पहले कियोस्क बैंक संचालक इन्दर बंजारा एवं रितेश सोनी के साथ हुई लूट की घटनाओं को आरोपी घनश्याम लोधी के द्वारा अपने साथी धारू भील तथा दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था। जिनमें पुलिस ने आरोपी धारू भील को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 गौरतलब है कि 02 जुलाई को जिले के मधुसूदनगढ थानांतर्गत ग्राम दिरौली के पास कियोस्क बैंक संचालक इंदर सिंह बंजारा निवासी ग्राम सुंदरपुरा हाल ग्राम दिरौली थाना मधुसूदनगढ के साथ बाईक सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा 3.10 लाख रुपये की लूट की घटना की गई थी । इस घटना की रिपोर्ट पर से मधुसूदनगढ थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 117/25 धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

 इसी प्रकार 01 अगस्त को मधुसूदनगढ थाने की उकावद चौकी अंतर्गत ग्राम केदारपुरा में ढोका मंदिर के पास कियोस्क बैंक संचालक रितेश सोनी निवासी जामनेर हाल मधुसूदनगढ के साथ बाईक सवार अज्ञात दो बदमाशों द्वारा 1.43 लाख रुपये की लूट की घटना की गई थी । इस घटना की रिपोर्ट पर से मधुसूदनगढ थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 131/25 धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।

 इस प्रकार पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस की सतर्कता से बैंक में एक बड़ी घटना को नाकाम किए जाने के साथ ही पूर्व की चोरी एवं लूट की बारदातों का खुलाशा हुआ।

  मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, उकावद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि कुमार भिलाला, उपनिरीक्षक अंजली गुप्ता, उपनिरीक्षक पंजाब सिंह, सउनि अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक महेंद्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक पप्पू चंदेल, प्रधान आरक्षक रविन्द्र रघुवंशी, आरक्षक लोकेंद्र यादव, आरक्षक अंकित चतुर्वेदी, आरक्षक देव सिंह, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक शैलेंद्र गुर्जर, आरक्षक अजय कंषाना, आरक्षक अजय रघुवंशी, आरक्षक नीतेश भिलाला, आरक्षक विनीत मौर्य एवं महिला आरक्षक हेमा चंदेल का प्रयास रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0