मधुसूदनगढ़ का गौरव , बिटिया गार्गी अग्रवाल CA बनी

Jul 11, 2024 - 19:30
Jul 11, 2024 - 19:30
 0  1.4k
मधुसूदनगढ़ का गौरव , बिटिया गार्गी अग्रवाल CA बनी

गुना-मधुसूदनगढ़ (आरएनआई) नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं श्री सांवलिया समारोह परिसर के संचालक संजय कुमार अग्रवाल पुत्र पुरुषोत्तम दास अग्रवाल (छोकड वाले परिवार) की बेटी कुं' गार्गी अग्रवाल ने CA की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं साथ ही ऑल इंडिया रेकिंग में 47वीं रैंक प्राप्त की ।

खबर सुनते ही उनके परिवार एवं नगर में खुशी की लहर दौड़ गई बधाई देने वालों का तांता लग गया , गार्गी अग्रवाल की प्रारंभिक परीक्षा राघोगढ़ के जय ज्योति स्कूल में से शुरू हुई, गार्गी अग्रवाल शुरू से ही पढ़ाई के प्रति सजग रही एवं शिक्षा के लिए हमेशा आगे बढ़ती रहे, गार्गी ने यह लक्ष्य प्रथम प्रयास में ही प्राप्त कर लिया है गार्गी बहुत ही इंटेलिजेंट स्टूडेंट रही है शिक्षक शुरू से ही उनकी बहुत ही तारीफ करते चले आए हैं कि यह निश्चित रूप से नगर का नाम रोशन करेंगी,सभी ने उनको बधाई दी एवं  उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0