मथुरा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, फर्जी आधार-सिम के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गिरोहों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 फर्जी आधार कार्ड, 18 फर्जी सिम कार्ड और 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड हासिल कर लोगों को कॉल, लिंक और ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाते थे।
गोवर्धन थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 फर्जी आधार कार्ड, 11 फर्जी सिम और 6 मोबाइल फोन बरामद किए। जांच में इनके मोबाइल नंबर साइबर ठगी की कई शिकायतों से जुड़े मिले। इस गिरोह का एक आरोपी अभी फरार है।
वहीं, शेरगढ़ थाना पुलिस ने भी छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 8 फर्जी आधार कार्ड, 7 फर्जी सिम कार्ड और 6 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी पहचान पत्रों के जरिए सिम लेकर ऑनलाइन ठगी करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर दिया है। साथ ही उनके बैंक खातों, आर्थिक लेन-देन और अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)