मथुरा में महिला से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली
मथुरा (आरएनआई)। मथुरा में महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसओजी और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई में आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा और मौके पर ही दबोच लिया गया।
सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गोवर्धन के ग्राम जुल्हेदी निवासी ओमप्रकाश के.आर. डिग्री कॉलेज के पास मौजूद है। ओमप्रकाश हाल ही में एक महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे पकड़ लिया गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारुति एक्सप्रेसो कार, एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1



