मथुरा में 25 मिनट की तेज बारिश से जलभराव, आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

Aug 3, 2025 - 10:59
 0  162
मथुरा में 25 मिनट की तेज बारिश से जलभराव, आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

मथुरा (आरएनआई) शनिवार को दोपहर में करीब 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। कई जगह जलभराव हो गया। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। हालांकि नगर निगम की टीम जलनिकासी में लगी रही है। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी जोरदार बारिश के आसार जताए हैं।

मानसून के बाद लगातार बारिश हो रही है। कही हल्की तो किसी दिन जोरदार बारिश हो रही है। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल है। शुक्रवार रात करीब एक बजे हल्की बारिश हुई। इसके बाद शनिवार सुबह धूप निकल गई। दोपहर में काले बादल छाने लगे और थोड़ी देर में जोरदार बारिश होने लगी। करीब 25 मिनट तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। अंडरपासों पर दो-दो फीट पानी भर गया।

महोली रोड, कृष्णानगर, चंदनवन और होलीगेट समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि अंडरपासों पर नगर निगम टीम ने अतिरिक्त पंप सेट लगाकर जलनिकासी की। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अपने आप पानी निकल गया। इधर, बारिश की वजह से वाहनों की पहिये थम गए। मथुरा-वृंदावन मार्ग समेत कई मार्गों पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन शुरू कराया।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को जोरदार बारिश के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ गर्जन वाले बादल बनने एवं बिजली चमकने के भी आसार हैं। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल रहेगा। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.