मजे में कट रही इमरान खान की जेल की सजा

पंजाब सरकार के जेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि इमरान खान को जेल में पाकिस्तान जेल नियम 1978 के नियम 257 और 771 के तहत सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।

Tuesday, August 22, 2023 - 13:00
0
मजे में कट रही इमरान खान की जेल की सजा
इमरान खान

इस्लामाबाद। (आरएनआई) जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कोठरी में नया शौचालय बनाया गया है। पांच फीट ऊंची दीवारों वाले शौचालय में एक दरवाजा भी लगाया गया है। बता दें कि इमरान खान ने अदालत में शिकायत की थी जेल में उनकी निजता का उल्लंघन हो रहा है और उन्हें रहने लायक आधारभूत सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। जिसके बाद सरकार ने पंजाब की अटल जिला जेल में इमरान खान की कोठरी में शौचालय बनवाया है। 
बता दें कि तोशाखाना मामले में इमरान खान को दोषी पाया गया है और उन्हें अदालत ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है। इमरान खान ने बीते दिनों अदालत में शिकायत कर बताया था कि उनकी जेल कोठरी के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसकी वजह से उनकी निजता का उल्लंघन हो रहा है। इमरान खान ने जेल में रहने लायक सुविधाएं ना मिलने का भी आरोप लगाया था। इमरान के आरोपों पर अटक जिले के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश शफाकतउल्ला खान ने इमरान खान की जेल कोठरी का मुआयना किया था। 
मुआयने के दौरान जज ने इमरान खान के आरोपों को सही पाया। इसके बाद पीटीआई चीफ की जेल कोठरी में शौचालय का निर्माण किया गया है। वहीं पंजाब सरकार के जेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि इमरान खान को जेल में पाकिस्तान जेल नियम 1978 के नियम 257 और 771 के तहत सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इमरान की जेल कोठरी में शौचालय के निर्माण के साथ ही एक पश्चिमी कमोड और वॉश बेसिन भी बनाया गया है। 
इमरान खान की जेल कोठरी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जेल विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि वह सीसीटीवी कैमरा इमरान खान की जेल के बाहर लगाया गया है और पूरे देश की विभिन्न जेलों में ऐसे 4000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जेल प्रवक्ता ने ये भी कहा कि इमरान खान को नहाने की साबुन, परफ्यूम, एयर फ्रेशनर, तौलिया, टिश्यू पेपर के साथ ही बेड, तकिया, गद्दे, मेज, कुर्सी और एयर कंडिशनर और एक पंखे की भी सुविधा दी गई है। साथ ही इमरान खान के स्वास्थ्य की जांच के लिए पांच डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है, जिनमें से एक डॉक्टर हमेशा उपलब्ध रहता है। इमरान खान को जेल में फल, शहद, खजूर, दुआ करने के लिए चटाई, पवित्र कुरान और अन्य किताबें भी उपलब्ध कराई गई हैं। 
उल्लेखनीय है कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने भी शिकायत की थी कि उन्हें और वकीलों को इमरान खान से नहीं मिलने दिया जा रहा है। बीते हफ्ते बुशरा बीबी ने जेल में इमरान खान को जहर दिए जाने की आशंका जाहिर की थी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User