मकसूदनगढ़ में बाईपास ब्रिज पर सिंचाई विभाग एवं हाईवे की भूमि से हटाया अतिक्रमण

Sep 26, 2025 - 18:55
Sep 26, 2025 - 18:56
 0  81
मकसूदनगढ़ में बाईपास ब्रिज पर सिंचाई विभाग एवं हाईवे की भूमि से हटाया अतिक्रमण

गुना_मकसूदनगढ़ (आरएनआई) मकसूदनगढ़ तहसील के सर्वे क्रमांक 148 एवं 33 रकबा 0.06 हेक्टर भूमि बाजारू मूल्य 47 लाख रुपए की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। 

 कलेक्टर किशोर कन्याल के आदेश एवं एसडीएम राघोगढ़ डॉ. रवि मालवीय के निर्देश पर मकसूदनगढ़ मैं स्थित सिंचाई विभाग एवं हाईवे की भूमि पर लोगों द्वारा अपनी स्थाई गुमटियां बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था, जिसकी शिकायतें प्राप्त हुई थी।

 अतिक्रमणकारियों को पूर्व से स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो आज तहसीलदार मकसूदनगढ़ डॉ. उदय सिंह, नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली, पटवारी बजे सिंह, राकेश यादव ,कोटवार एवं थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान थाना मधुसूदनगढ़ की पुलिस टीम तथा सिंचाई विभाग से एसडीओ अनिल अग्रवाल, लालबहादुर सक्सेना एवं उनकी टीम तथा नगर परिषद सीएमओ  वीरेंद्र चक्रवर्ती की  संयुक्त टीम द्वारा मौके पर से समस्त प्रकार का अतिक्रमण हटाया गया।

 बताया गया हैं कि हाईवे ब्रिज से भारी वाहन गुजरते हैं जिसके कारण किसी प्रकार की कोई भी घटना किसी भी समय घटित हो सकती है। 

 उक्त समस्त कारणों को दृष्टिगत रखते हुए अतिक्रमणकारियों धनराज पुत्र प्रेम नारायण कुशवाहा, हेमराज पुत्र घासीराम ,जुगराज पुत्र राम सिंह कुशवाहा , भूरा मीना ,गोविंद राजपूत तथा प्रशांत शर्मा का मौके से अतिक्रमण हटाया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0