कुंभराज में पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, दर्जनभर घायल
गुना (आरएनआई) जिले के कुंभराज थानांतर्गत कॉलेज के निकट महिलाओं से भरी पिकअप पलट गई। जिसमें एक महिला की मौत हेा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे परवरिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक दर्जन के करीब अन्य महिलाएं घायल हो गईं। यह घटना तब हुई जब बहूखेड़ी से गमी लौट रही महिलाओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर कुंभराज कॉलेज के पास खाई में पलट गई।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सभी महिलाएं मीना समाज की थीं और गमी के कार्यक्रम से लौट रही थीं। अनियंत्रित वाहन अचानक सडक़ से उतर कर खाई में पलट गया। इस हादसे में कांतिबाई मीना (40) निवासी पखरियापुरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लगभग बारह अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत घटनास्थल से कुंभराज थाने और प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर चोटों वाले घायलों को जिला अस्पताल गुना रैफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार में घायल महिलाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने वाहन को खाई से बाहर निकालने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी। कुंभराज पुलिस ने बताया कि बोलेरो तेज गति और ड्राइवर की नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस आगे जांच कर रही है कि वाहन में कितनी महिलाएं सवार थीं और सुरक्षा के क्या उपाय थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



