शाहाबाद : मनसा देवी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद ने गरीब कन्या का विवाह कराया

Sunday, March 3, 2024 - 19:27
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद : मनसा देवी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद ने गरीब कन्या का विवाह कराया
नव दंपति के साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

शाहाबाद हरदोई। नगर के मनसा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को एक गरीब कन्या का विवाह करवाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। नगर के मनसा देवी मंदिर में रविवार को गरीब कन्या बिट्टी का विवाह राकेश नाम के युवक से हिंदू रीति रिवाज से विश्व हिंदू परिषद द्वारा करवाया गया। मंदिर में जयमाल स्टेज बनवाकर जयमाल कार्यक्रम किया गया।विवाह में आए सभी बारातियों का विहिप के अनिल लाहौरी ने माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, वेदराम राजपूत,शिवम सिंह,अशोक कुमार गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User