मंदिर पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर हंगामा, विरोध कर रहीं बीजेपी नेत्री माधवी लता हिरासत में; रेवंत सरकार पर तीखा हमला

हैदराबाद में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहीं भाजपा नेता माधवी लता और उनके समर्थकों को पुलिस ने बंजारा हिल्स से हिरासत में ले लिया। माधवी लता ने राज्य की रेड्डी सरकार पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और मंदिर को रात के अंधेरे में गिराने का आरोप लगाया है।

Jul 25, 2025 - 10:06
 0  108
मंदिर पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर हंगामा, विरोध कर रहीं बीजेपी नेत्री माधवी लता हिरासत में; रेवंत सरकार पर तीखा हमला

हैदराबाद (आरएनआई) तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मंदिर तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं भाजपा नेता माधवी लता और उनके समर्थकों को पुलिस ने गुरुवार को हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके से हिरासत में ले लिया। 

भाजपा नेता लता मंदिर तोड़े जाने के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थीं। उनका आरोप है कि तेलंगाना की राज्य सरकार ने रात के अंधेरे में एक मंदिर को तोड़ दिया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान माधवी लता ने कहा कि तेलंगाना की रेड्डी सरकार ने एक मंदिर को गिरा दिया, जो लोगों की आस्था का केंद्र था। मैं सिर्फ शांतिपूर्वक विरोध कर रही थी, लेकिन मुझे इसकी भी इजाजत नहीं दी गई। लता ने कहा कि मंदिर भले ही सरकारी जमीन पर बना हो, लेकिन इसे रात में तोड़ना ठीक नहीं है। इससे करोड़ों लोगों की भावना को ठेस पहुंची है।

वहीं मामले में भाजपा के नेताओं के कहना है कि यह मंदिर कई वर्षों से वहां बना हुआ था और लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर हिंदू धर्म स्थलों को निशाना बना रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन हटाया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इस घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा ने राज्य सरकार से इस कार्रवाई पर सफाई मांगी है और मंदिर को फिर से बनाने की मांग की है। वहीं सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.