मंत्री श्री कुशवाह द्वारा गुना की नर्सरी का औचक निरीक्षण कर, विधिवत रख रखाव के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपस्थित गुना विधायक द्वारा नर्सरी के रख रखाव के लिए विधायक निधि से 40 हजार रूपये की सहायता के लिए दी गई सहमति। 

Friday, September 20, 2024 - 21:17
Updated: 2 years ago
0
मंत्री श्री कुशवाह द्वारा गुना की नर्सरी का औचक निरीक्षण कर, विधिवत रख रखाव के दिए निर्देश

गुना (आरएनआई) सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण व उद्यानकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा गुना में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित हॉर्टिकल्चर नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर गुना विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री श्री कुशवाह ने नर्सरी में तैयार किये जा रहे पौधों के रखरखाव सहित अन्य गतिविधियों को देखा। इस दौरान अधिकारियों से चर्चा कर नर्सरी के उन्नत विकास के लिये उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा की एवं अधिकारियों से नर्सरी के विधिवत रखरखाव के निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मजदूरों की कमी के दृष्टिगत ग्रास कटर तथा ट्रैक्टर का उपयोग करने के निर्देश दिये। मंत्री ने गुना विधायक से नर्सरी की सफाई हेतु राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया, जिस पर विधायक द्वारा नर्सरी कार्य पर अतिरिक्त मजदूरों को लगाने हेतु 40 हजार रूपये राशि स्वीकृत करने की सहमति दी गई।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User