मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया अतिवृष्ठि से प्रभावित गावों का दौरा, जल्दी सर्वे कराने के दिए निर्देश

Thursday, March 23, 2023 - 20:30
0

गुना। विगत दिनों अतिवृष्टि से हुई फसल की हानि का ज़ायज़ा लेने प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आज बमौरी विधानसभा म्याना मंडल अंतर्गत ग्राम सेंदुआ, शाहपुर, खजूरी,नसीरा आदि प्रभावित ग्रामों का दौरा किया एवं अधिकारियों को शीघ्र नुक़सान का सर्वे करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से जिसकी भी फसल का नुक़सान हुआ है उसे ३२००० रुपये प्रति हैक्टेयर के हिसाब से राहत राशि दी जाएगी जो किसान फसल बीमा योजना से पृथक होगी।इसके अलावा अगर कहीं पशुधन या कोई आर्थिक हानि होती है तो प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार इसकी भी भरपाई करेगी।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह कुशवाह,प्रेम सिंह राजपूत ,तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User