भारतीय नौसेना ने MV अब्दुल्ला का अपहरण करने वाले समुद्री डाकुओं को दिया जवाब

Friday, March 15, 2024 - 23:36
Updated: 3 years ago
0
भारतीय नौसेना ने MV अब्दुल्ला का अपहरण करने वाले समुद्री डाकुओं को दिया जवाब

नई दिल्ली (आरएनआई) भारतीय नौसेना ने बांग्लादेशी जहाज एमवी अब्दुल्ली पर हमला करने वाले समुद्री डाकुओं पर कार्रवाई की है. बांग्लादेशी झंडा लगा ये जहाज मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात के अल हमरियाह बंदरगाह जा रहा था. तभी कार्गो जहाज को समुद्री डाकुओं ने अपहरण लिया. समुद्री डाकुओं द्वारा जहाज के अपहरण की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने एमवी अब्दुल्ला जहाज को बचाने के लिए एक LRMP एयरक्राफ्ट और वॉरशिप को तैनात कर दिया था। 


नौसेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि भारतीय नौसेना ने बांग्लादेश के फ्लैग्स वाले कार्गो जहाज के एसओएस का जवाब दिया है. डाकुओं ने इस हफ्ते की शुरुआत में सोमालिया के तट पर समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था. डाकुओं जहाज के 23 सदस्यीय चालक दल को भी बंधन बना लिया है. डाकुओं द्वारा जहाज के अपहरण की जानकारी मिलते ही एलआरएमपी को तुरंत तैनात किया गया था और 12 मार्च की शाम को एमवी का पता लगाने पर. जहाज के चालक दल कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की गई. हालांकि जहाज की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

मिशन ने समुद्री सुरक्षा अभियानों पर युद्धपोत तैनात किया, जिसे भी डायवर्ट कर दिया गया था. 14 मार्च की सुबह अपहृत एमवी को रोक लिया. सशस्त्र समुद्री डाकुओं द्वारा बंधक बनाए गए एमवी के चालक दल (सभी बांग्लादेश के नागरिकों) की सुरक्षा सुनिश्चित की गई. और आईएन युद्धपोत सोमालिया के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में पहुंचने तक एमवी के आसपास के क्षेत्र में इन युद्धपोत का रखरखाव जारी रहा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User