जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Thursday, March 14, 2024 - 19:11
Updated: 3 years ago
0
जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर (आरएनआई) इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपए की जमीन का धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में पाया की जमीन बेचने के नाम पर कैश में करोड़ों रुपए फरियादी से ले लिए गए और वह जमीन सालों से किसी और के नाम पर है। पुलिस ने 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि भंवरकुआं में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां फरियादी आशीष वर्मा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शैलेंद्र पोरवाल के खिलाफ जांच में एसीपी जूनी इंदौर ने पाया कि आरोपी शैलेंद्र पोलवल ने फरियादी आशीष वर्मा को विष्णुपुरी स्थित 4000 स्क्वायर का प्लांट बेचने के नाम पर तकरीबन नगदी राशि एक करोड रुपए से अधिक और बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से सवा करोड रुपए फरियादी से ले लिए गए थे।

उसके बावजूद भी फरियादी को कोई रजिस्ट्री नहीं दी गई थी। और फरियादी मौके पर जाकर देखा तो वह जमीन सालों से किसी और के नाम थी। पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र पोरवार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User