भारत वैश्विक भू-राजनीतिक ताकत: न्यूज़ीलैंड के डिप्टी पीएम ने आपसी सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
नई दिल्ली में अनंत एस्पेन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पीटर्स ने एअर न्यूजीलैंड और एअर इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, इसका मकसद 16 मार्गों पर कोडशेयर समझौतों की संभावना तलाशना है। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन, शैक्षिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

नई दिल्ली (आरएनआई) न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में भारत भू-राजनीतिक दिग्गज के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में न्यूजीलैंड और भारत के बीच मजबूत होती साझेदारी पर भी जोर दिया।
नई दिल्ली में अनंत एस्पेन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पीटर्स ने एअर न्यूजीलैंड और एअर इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, इसका मकसद 16 मार्गों पर कोडशेयर समझौतों की संभावना तलाशना है। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन, शैक्षिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने से एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों मजबूत द्विपक्षीय संबंध के साथ ही रक्षा संबंध बनाने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। पीटर्स ने दोनों देशों के बीच हुए रक्षा सहयोग समझौते पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा, न्यूजीलैंड नौसेना वर्तमान में संयुक्त टास्क फोर्स 150 का नेतृत्व कर रही है, जिसका काम महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों की सुरक्षा करना तथा हिंद महासागर और अदन की खाड़ी में आतंकवाद, तस्करी और समुद्री डकैती का मुकाबला करना है। इस मिशन में भारत की भूमिका हमारी बढ़ती रणनीतिक सहयोग का एक मजबूत संकेत है।
न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। पीटर्स से मुलाकात के दौरान गांधी के साथ लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई भी थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






