भारत बंद: ट्रेड यूनियनों और बैंकों की हड़ताल, चक्का जाम की चेतावनी; यातायात पर भी पड़ेगा असर
देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने मिलकर आज 'भारत बंद' बुलाया है। इस बंद के कारण बैंक से लेकर परिवहन समेत कई सेवाएं बाधित रहेंगी।
नई दिल्ली (आरएनआई) केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बुधवार को जिले में विभिन्न विभागों के नियमित, अनुबंधित कर्मचारी और मजदूर हड़ताल शुरू कर दी हैं। इसका परिवहन सेवाओं पर असर नहीं दिखा। प्रतिदिन की तरह रोडवेज की बसे निर्धारित रूट पर चली। सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अधिकतर रूट पर बसे गई और दूसरे डिपो से भी बसे झज्जर आई। सुबह चार बजे से ही यूनियन के सदस्य बस स्टैंड पहुंच गए थे और उन्होंने बस स्टैंड परिसर में धरना शुरू कर दिया हैं। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं अन्य संगठन भी अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। यहां बैठक कर शहर में रोष प्रदर्शन करेंगे।
पानीपत में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रही। रोडवेज, नगर निगम और बिजली निगम सहित सभी वि भागों में कर्मचारी सुबह ही हड़ताल पर बैठ गए। रोडवेज में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने पहले चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी लेकिन यह बेअसर रही। पानीपत डिपो की 124 में से करीब 100 बस सड़क पर चली। वहीं सभी विभागों के कर्मचारी 11 बजे लाल बत्ती पर एकत्रित होंगे और यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचेंगे।
हरियाणा में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी व मजदूर संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश के 40 से अधिक विभागों के कर्मचारियों के अलावा 55 बोर्ड और निगमों के अधिकतर कर्मचारी और संगठनों के पदाधिकारी हड़ताल में शामिल हैं। हालांकि हड़ताल का असर मिला जुला रहा।
कोलकाता में जादवपुर 8बी बस स्टैंड के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं बस चालकों ने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना है। क्योंकि 'भारत बंद' के बावजूद जादवपुर में निजी और सरकारी बसें चल रही हैं। 'भारत बंद' का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार ऐसे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं। 'बंद' के तहत, राज्य की तरफ से संचालित सार्वजनिक परिवहन, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, डाक संचालन, कोयला खनन और औद्योगिक उत्पादन जैसे क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की तरफ से लगाए आग बुझाने की कोशिश करते हुए। वामपंथी दलों के यूनियनों ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए 'भारत बंद' में भाग लिया, जिसमें आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं।
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सरकारी बसों के चालक एहतियात के तौर पर हेलमेट पहनते हैं, क्योंकि 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 'भारत बंद' का आह्वान किया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



