‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने भाजपा को कांग्रेस की बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर किया : जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिये उनकी पार्टी ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा दी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपनी बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर कर रही है।

Sunday, December 18, 2022 - 19:15
0
‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने भाजपा को कांग्रेस की बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर किया : जयराम रमेश
जयराम रमेश

दौसा (राजस्थान), 18 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिये उनकी पार्टी ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा दी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपनी बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर कर रही है।

यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक एजेंसी को दिए साक्षात्कार में रमेश ने यह भी कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वैचारिक आधार को धार देने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ जुगलबंदी में काम कर रहे हैं।

यह पूछने पर कि क्या पार्टी अगले साल ऐसी एक और यात्रा निकाल सकती है, रमेश ने कहा, मैं पोरबंदर (गुजरात) से परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) तक यात्रा में निश्चित तौर पर हिस्सा लेना पसंद करूंगा, लेकिन क्या हम अगले साल यात्रा निकाल सकते हैं और हम ऐसा कैसे सकते हैं, इस पर पार्टी के उचित मंचों पर चर्चा की जानी है।

कांग्रेस महासचिव (संचार) रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिये राहुल गांधी ने राजनीतिक विमर्श को नयी दिशा दी है और कांग्रेस ने पिछले 100 दिन की दिशा तय कर दी है।

रमेश ने कहा, कांग्रेस की सराहना, आलोचना, प्रशंसा और निंदा की गई। इसका क्या मतलब है कि हम बचाव की मुद्रा में थे। हम हमेशा उन चीजों पर प्रतिक्रिया देते थे, जो भाजपा कह रही थी या वह जो कर रही थी, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के जरिये मुझे लगता है कि हम राजनीतिक विमर्श की दिशा तय कर पाने में काफी हद तक सफल रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User