भारत के विरोध के बाद ब्रिटेन में नगा खोपड़ी की नीलामी रुकी; नगालैंड में विरोध प्रदर्शन के बीच लिया फैसला

‘19वीं शताब्दी की सींग युक्त नगा मानव खोपड़ी, नगा जनजाति’ को बिक्री के लिए सूची में लॉट नंबर 64 पर रखा गया था। इसकी बिक्री को लेकर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विरोध जताया था और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इस बिक्री को रोकने में दखल की मांग की थी।

Thursday, October 10, 2024 - 09:20
Updated: 2 years ago
0
भारत के विरोध के बाद ब्रिटेन में नगा खोपड़ी की नीलामी रुकी; नगालैंड में विरोध प्रदर्शन के बीच लिया फैसला

लंदन (आरएनआई) ब्रिटेन के एक नीलामी गृह ने बुधवार को अपने ‘नगा मानव खोपड़ी’ को ‘लाइव ऑनलाइन बिक्री’ की सूची से हटा लिया। उसने इस मुद्दे पर भारत के विरोध के बाद यह कदम उठाया। ऑक्सफोर्डशायर के टेस्ट्सवर्थ में स्वॉन नीलामी गृह के पास उसके ‘द क्यूरियस कलेक्टर सेल, एंटीक्वेरियन बुक्स, मैनुस्क्रिप्ट्स एंड पेंटिंग्स’ के तहत दुनियाभर से प्राप्त खोपड़ियों व अन्य अवशेषों का संग्रह है।

‘19वीं शताब्दी की सींग युक्त नगा मानव खोपड़ी, नगा जनजाति’ को बिक्री के लिए सूची में लॉट नंबर 64 पर रखा गया था। इसकी बिक्री को लेकर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विरोध जताया था और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इस बिक्री को रोकने में दखल की मांग की थी। रियो ने अपने पत्र में लिखा, ब्रिटेन में नगा मानव खोपड़ी की नीलामी के प्रस्ताव की खबर ने सभी वर्ग के लोगों पर नकरात्मक असर डाला है क्योंकि हमारे लोगों के लिए यह बेहद भावनात्मक और पवित्र मामला है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User