भाजपा नेत्री का अय्याश बेटा: अखिलेश ने कसा तंज, बोले- 130 वीडियो का महाभंडाफोड़, इसमें भाजपा का कोई मुकाबला नहीं

भाजपा नेत्री के अय्याश बेटे के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 130 वीडियो का महाभंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। इसमें कोई मुकाबला करना भी नहीं चाहेगा। 

May 31, 2025 - 17:37
 0  432
भाजपा नेत्री का अय्याश बेटा: अखिलेश ने कसा तंज, बोले- 130 वीडियो का महाभंडाफोड़, इसमें भाजपा का कोई मुकाबला नहीं

लखनऊ (आरएनआई) यूपी के मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के अश्लील वीडियो वायरल हुए। एक-दो नहीं बल्कि 130 वीडियो सामने आए हैं। इसको लेकर विपक्ष भाजपा को घेर रहा है। इसी कड़ी में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा- 'भाजपा में कोई है?'

अखिलेश ने लिखा कि 'भाजपाइयों और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से '130 वीडियो' का महाभंडाफोड़ हुआ है। यह कांड भाजपाइयों के ही कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। यह खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है। इसलिए, इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।'

इतना ही नहीं सपा मुखिया ने आगे लिखा कि 'यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के साये से भी दूर हटकर चलेंगी। महिला विंग में तो सन्नाटा ही छा जाएगा। वो अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा से दूर ही रहेंगी। उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे'। 

भाजपा के नारे 'पार्टी विद ए डिफरेंस' पर तंज कसते हुए कहा कि अब पता चला भाजपा किस मामले में 'डिफरेंट' हैं। इस मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। कोई मुकाबला करना भी नहीं चाहेगा। ऐसे मामलों की महारत और काबिलियत भाजपा को ही मुबारक हो।  

भाजपा के एक मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ये वीडियो शहर भर में लोगों के बीच पहुंच गए हैं। इससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। भाजपा ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई की गई है। भाजपा नेत्री को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.