भाजपा नेता सुंदरराजन के पिता कांग्रेस नेता कुमारी अनंथन का निधन; स्टालिन-कनिमोझी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तमिल भाषा के प्रसिद्ध वक्ता कुमारी अनंथन (92) का बुधवार को सुबह करीब 12.15 बजे निधन हो गया। उन्होंने संसद को तमिल भाषा में संबोधित करने के लिए संघर्ष किया और इसमें सफल भी रहे। वे परिवार में अपने पीछे एक बेटा और चार बेटियां हैं।
चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु में भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी अनंथन का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और द्रमुक सांसद कनिमोझी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भी कुमारी अनंथन को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने भी बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी अनंथन के निधन पर दुख जताया। अपने शोक संदेश में रंगासामी ने अनंथन की तारीफ करते हुए उन्हें 'तमिल भाषा का चैंपियन' बताया। उन्होंने कहा कि अनंथन ने तमिल भाषा, संस्कृति और तमिलों के कल्याण के प्रचार-प्रसार में बहुत योगदान दिया। वह एक महान देशभक्त थे, जिन्होंने हमेशा तमिलों के अधिकारों की वकालत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन तमिल समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने अपने शोक संदेश में कुमारी अनंथन की जमकर तारीफ की। उन्होंने अनंथन को निस्वार्थ बताया और कहा कि उनका पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस के दिग्गज के कामराज से करीबी संबंध था। नारायणसामी ने कहा कि उन्होंने तमिल भाषा के प्रचार-प्रसार में बहुत योगदान दिया और कई मौकों पर अनंथन के साथ अपने करीबी संबंधों को याद किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तमिल भाषा के प्रसिद्ध वक्ता कुमारी अनंथन (92) का बुधवार को सुबह करीब 12.15 बजे निधन हो गया। उन्होंने संसद को तमिल भाषा में संबोधित करने के लिए संघर्ष किया और इसमें सफल भी रहे। वे परिवार में अपने पीछे एक बेटा और चार बेटियां हैं। इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन भी शामिल हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



