मथुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर बदमाशों की फायरिंग, कैबिनेट मंत्री के भतीजे को मिली जान से मारने की धमकी

Sep 25, 2025 - 05:25
 0  567
मथुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर बदमाशों की फायरिंग, कैबिनेट मंत्री के भतीजे को मिली जान से मारने की धमकी

मथुरा (आरएनआई) जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बुधवार रात को कोसीकलां स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना के कुछ ही समय बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के भतीजे नरदेव चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। उस समय नरदेव भी जिलाध्यक्ष के घर पर मौजूद थे। मामले की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाश उनके घर के बाहर रुके और फायरिंग शुरू कर दी। लगातार तीन से चार राउंड गोलियां चलीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थोड़ी ही देर बाद जिलाध्यक्ष के घर पर मौजूद नरदेव चौधरी के मोबाइल फोन पर कॉल आई और फोनकर्ता ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

फोन पर धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि, “अगर तुम जिलाध्यक्ष का साथ दोगे तो सबसे पहले तुम्हें रास्ते से हटाऊंगा।” कॉल कटने के बाद दोनों नेताओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। दोनों नेताओं ने फोनकर्ता और फायरिंग करने वालों को एक चर्चित अपराधी बताया, जो हाल ही में जमानत पर जेल से छूटा है और जिसके खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कोसीकलां पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। जिलाध्यक्ष के घर पर फिलहाल सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.