‘’हमारा प्रयास है कि सहरिया जनजाति के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्‍थानीय स्‍तर पर व्‍यवस्‍था करना’’ : मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह

पीएम जन मन योजना से संबंधित जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन, बैठक के पश्‍चात मंत्री द्वारा पत्रकार वार्ता का किया गया आयोजन। 

Sunday, January 14, 2024 - 20:06
Updated: 3 years ago
0
‘’हमारा प्रयास है कि सहरिया जनजाति के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्‍थानीय स्‍तर पर व्‍यवस्‍था करना’’ : मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह

गुना (आरएनआई) डॉ. कुँवर विजय शाह, मंत्री, जनजातीय कार्य, लोक परिसम्‍पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास, म.प्र., शासन, की अध्‍यक्षता में जिला कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्‍याय महा अभियान (पीएम जन मन योजना) के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक के दौरान डॉ. कुँवर विजय शाह द्वारा सहरिया समुदाय के उत्‍थान एवं उनके आत्‍मनिर्भर बनाये जाने के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि हमारा उद्देश्‍य है सहरिया बालक-बालिकाएं भी उच्‍च पदों पर अपनी सेवाएं दें, इसके लिए हर-संभव प्रयास किये जाएंगे। 

उनके शैक्षणिक स्‍तर में सुधार के लिए स्‍थानीय स्‍तर पर ही शिक्षा की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाये। इसके साथ ही कर्मचारी चयन मण्‍डल एवं पीएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्‍थानीय स्‍तर पर ही सभी नि:शुल्‍क व्‍यवस्‍थाएं की जाये। 

इससे पूर्व बैठक के आरंभ में मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह द्वारा उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्‍त किया।

 बैठक में सहरिया से संबंधित आवश्‍यक जानकारी देते हुए मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कौशिक ने बताया कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्‍ली के अवर सचिव का जिला गुना में प्रवास के समय विभिन्‍न ग्रामों का भ्रमण किया गया।

 भ्रमण के दौरान उनके द्वारा आईईसी गतिविधियों की जानकारी एवं जिले में की गई कार्यवाही का सत्‍यापन किया गया है। इस दौरान विभिन्‍न विभागों के अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक के निर्देश के पालन में विभिन्‍न कार्यवाही की जा रही है। जिनमें आयुष्‍मान कार्ड बनाने के संबंध में विकास खण्‍डवार सहरिया परिवारों के घर-घर सर्वे कर डाटा संकलित किया गया है। इसी प्रकार आधार कार्ड बनाने के संबंध में विकास खण्‍डवार सहरिया परिवारों के घर घर सर्वे कर डाटा संकलित किया गया। किसान सम्‍मान निधी, केसीसी, उज्‍ज्‍वला योजना, राशन कार्ड के संबंध में विकासखण्‍डवार सहरिया परिवारों के घर-घर सर्वे कर डाटा संकलित किया गया।

बैठक के दौरान गुना विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य,भाजपा अध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिंकरवार, सांसद प्रतिनिधि रमेश मालवीय सहित कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्‍हा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक सहित संबंधित विभाग के जिला अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

बैठक के पश्‍चात मंत्री द्वारा पत्रकार वार्ता का किया गया आयोजन
बैठक समाप्ति के पश्‍चात मंत्री द्वारा मीडिया के साथ प्रेस-वार्ता की गयी और जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया के बारे में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी गयी। उन्‍होंने कहा कि हमारे देश की आजादी के बाद नरेन्‍द्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो प्रदेश की पिछड़ी जातियों बैगा, सहरिया, भारिया के लिए विशेष योजना लेकर आये हैं और इनके लिए सरकार द्वारा अलग से बजट का प्रावधान किया गया है, जिसमें उनके द्वारा आवास एवं रोजगार से संबंधित समस्‍याओं के निदान का समावेश किया गया है। 

गुना जिले में निवासरत सहरिया जनजाति के लिए, उनके शैक्षणिक स्‍तर को सुधारने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विशेष प्रयास किये जायेंगे। इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। 

इस दौरान उन्‍होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये गये, और सरकार की प्राथमिकता बतायी गयी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User