भाजपा का राघोगढ़ विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित, अटल जी सच्चे देशभक्त और युगदृष्ठा -चेतन भार्गव
गुना (आरएनआई) प्रदेश की डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सेवा और विकास के दो वर्ष प्रदेश के हर नागरिक के विकास और प्रगति का नया आयाम है और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। ये बात सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चेतन भार्गव ने रुठियाई में आयोजित राघोगढ़ विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
अपने संवोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे युगदृष्टा थे और महानवक्ता थे जिन्हें सुनने जनता लालायित रहती थी।उन्होंने अंतराष्ट्रीय मंच पर भी मातृ भाषा हिंदी में भाषण देकर अपना देश का मान बढ़ाया।\
वे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे और देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। सरल व्यक्तित्व और दृढ़ विचारधारा के कारण वे सभी दलों में सम्मानित थे। अटल जी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने। उनके कार्यकाल में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर विश्व मंच पर अपनी शक्ति का परिचय दिया। साथ ही उन्होंने पड़ोसी देशों से शांति और संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया। “बस यात्रा” के माध्यम से भारत-पाक संबंधों में सुधार की पहल उनकी दूरदर्शिता का उदाहरण है। अटल बिहारी वाजपेयी जी एक उत्कृष्ट कवि भी थे। उनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम, संवेदना और मानवीय मूल्य झलकते हैं। वे सदैव लोकतंत्र, सहिष्णुता और संवाद में विश्वास रखते थे। अटल जी के विचार और कार्य आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं। वे भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्होंने शब्दों और कर्मों दोनों से राष्ट्र की सेवा की। मुख्य वक्ता चेतन भार्गव ने कहा कि केंद्र में मोदी जी और राज्य में डॉ मोहन यादव की डबल इंजन’ सरकार की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें मिलकर गांवों को विकास का केंद्र बना रही हैं। गरीब कल्याण, किसान सम्मान, आवास, उज्ज्वला, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। शासन की हर योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे व लाभ मिले। इसकी जिम्मेदारी हमे उठानी होगी। हमे आम लोगो को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना है।
अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर कई कार्यक्रम होंगे-सिकरवार
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा ने कहा कि 25 दिसंबर को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती को पूरे देश में “सुशासन दिवस” के रूप में मनाया जाता है। अटलजी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसके पश्चात 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर जिले के मंडल एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पखवाड़ा सप्ताह मनाया जाएगा। 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में गुना जिले के प्रत्येक मंडलों में महापुरूषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता, ग्राफिक्स एवं रील प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।
वीर बाल दिवस शहीदों को समर्पित-अरविंद धाकड़
जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने वीर बाल दिवस के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा वीर बाल दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और वीरता की भावना जाग्रत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।यहाँ बात ध्यान में रखने वाली है कि पूर्व की सरकारों के समय में जब बाल दिवस की बात होती थी तो पंडित जवाहर लाल नेहरु ने जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गुरुगोबिंद सिंह जी के चार चार साहबजादों ने जिन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए,भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए विदेशी आक्रांताओं के सामने शीश नहीं झुकाया और अपने प्राणों का बलिदान देकर अपने स्वाभिमान की रक्षा की ,ऐसे चार चार साहबजादों के बलिदान को जीवंत बनाने के लिए वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष धाकड़,,युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़,सुरेश रघुवंशी,विकास जैन,गोविंद गुर्जर,अंकुर श्रीवास्तव, मोहित नामदेव,मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा ,मुनेश जैन,श्याम रघुवंशी कैलाश शिवहरे,पप्पू भील,आदि उपस्थित थे। संचालन देवेंद्र रघुवंशी ने किया आभार मनीष अग्रवाल ने जताया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



