भाजपा का उद्देश्य महिला शक्तिकरण करना - कामना भदोरिया

Feb 1, 2024 - 18:17
Feb 1, 2024 - 18:17
 0  1k
भाजपा का उद्देश्य महिला शक्तिकरण करना - कामना भदोरिया

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजना का असली उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ही है। ये बात श्रीमति कामना भदोरिया ने कही। भिंड की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कामना भदोरिया आज गुना में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित शक्ति वंदन कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने की। मुख्य अतिथि श्रीमति कामना भदोरिया ने उदाहरण के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं को बताया। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने अध्यक्षीय भाषण में कार्यशाला का लाभ और मंडल अध्यक्ष को करणीय कार्य बताएं। कार्यशाला के बारे में जानकारी महामंत्री श्री प्रदीप औदिच्य ने बताया। स्वागत भाषण श्रीमति राजेश राजपूत ने दिया। मंच का संचालन श्रीमति विनिता मिश्रा ने किया। मंच पर जिला प्रभारी श्री गोपाल आचार्य, श्रीमति वंदना मांड़रे, उषा खटीक, श्रीमति सारिका लुंबा उपस्थित थीं। आभार श्रीमति प्रीति शर्मा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0